पश्चिम बंगाल में मंत्री पार्थ चक्रवर्ती की करीबी अर्पिता के दोनों घरों से अब तक लगभग 53 करोड़ से अधिक कैश और बड़ी मात्रा में गोल्ड बरामद किया जा चुका है। अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया आवास से नकदी और बरामद किए गए सोने को ED के अधिकारी 10 ट्रंक में भरकर लेकर गए हैं।

ED ने अर्पिता के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित फ्लैट्स पर छापा मारा था इसके बाद दो फ्लैट्स में से एक को सील कर दिया है। अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया आवास से लगभग 29 करोड़ रुपये की नकदी और 5 किलो सोना जब्त किया गया है। अर्पिता मुखर्जी के आवास से अब तक कुल 53 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। 

ED ने अर्पिता के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित फ्लैट्स पर छापा मारा था जिसमें कि गुरुवार की सुबह तक जांच चलती रही। इसके बाद दो फ्लैट्स में से एक को सील भी कर दिया है। ED सूत्रों के मुताबिक, 18 घंटे तक चली रेड में अर्पिता के फ्लैट से 3 डायरियां भी मिली हैं, जिसमें लेनदेन का रिकॉर्ड है जो कि कोड लैंग्वेज में लिखा गया है। 

जांच एजेंसी ने अर्पिता के घर से 2,600 पेज का एक दस्तावेज भी बरामद किया है, जिसमें पार्थ और अर्पिता की जॉइंट प्रॉपटी का भी विवरण मिला है। ईडी की इस कार्रवाई से पश्चिम बंगाल की सियासत भी गर्म है और मुख्यमंत्री ममता को इस मामले में जवाब देना भारी पड़ रहा है।