भोपाल: राज्य मंत्रालय में पदस्थ सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड-2 एवं ग्रेड-3 तथा निज सहायक, शीघ्रलेखक, स्टेनोटायपिस्ट व तकनीकी संवर्ग एवं मंत्री स्थापना में पदस्थ मंत्रालयीन कर्मचारियों को अब अपनी अचल सम्पत्ति जो कि 1 जनवरी 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक अर्जित की गई है, की जानकारी अनिवार्य रुप से एनआईसी के पोर्टल पर ऑनलाईन भरना होगी। यह जानकारी उन्हें 31 जनवरी 2026 तक देने के लिये सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी कर दिये हैं।