थाना प्रभारी आरके सिंह के मुताबिक नाबालिग बालक और बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इसी बीच एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी नाबालिग लड़की एक मार्च की शाम को घर से बगैर बताए कहीं चली गई। पुलिस तत्काल ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद बालिका को लिंक रोड नंबर एक के पास सकुशल बरामद कर लिया गया। उसके साथ चंदन सिंह (22) भी था।
बालिका के बयान के बाद आरोपी चंदन के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराएं बढ़ाई गई हैं। टीआई ने बताया कि आरोपी मूलत- अगरा का रहने वाला है। वह यहां रहकर केटरिंग का काम करता है। वह नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ आगरा लेकर जाने वाला था।
नाबालिग से अश्लील हरकत, बाइक पर ले जाने का प्रयास
भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित में मनचले द्वारार किशोरी से अश्लील हरकत और उसे जबरन बाइक पर बिठाकर साथ ले जाने का प्रयास किया। घटना घर के पास की होने के कारण किशोरी ने शोर मचाया और मां पहुंच गई। मां को आता देख आरोपी ने नाबालिग से गालीगलौज की और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 16 साल की किशोरी इलाके में रहती है और 9वीं कक्षा में पढ़ती है।
उसके मोहल्ले में रहने वाला शिवा नामक युवक पिछले कई दिनों किशोरी पीछा कर रहा था। वह अक्सर ही छात्रा के घर के सामने खड़े होकर घूरता था। जब कभी वह घर से निकलकर कहीं भी जाती थी तो वह उसका पीछा करता था। गुरुवार दोपरह के समय छात्रा अपने घर से निकली ही थी कि थोड़ी दूर पर टीनशेड के पास शिवा उसे मिल गया। उसने किशोरी को रास्ते में रोक लिया तथा जबरन बातचीत करने की कोशिश करने लगा। किशोरी ने उसका विरोध किया तो शिवा ने किशोरी को जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की। छात्रा ने बाइक पर बैठने से मना किया तथा हंगामा करना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर किशोरी की मां पहुंची तो आरोपी भाग निकला।