गर्मियों ने स्वाद बढ़ाने वाला पुदीना खूबसूरती भी निखारता है। पुदीने में मौजूद ख़ास तत्व मुहासों पर बेहद असरकारक होते हैं।

पुदीना में सैलिसिलिक एसिड के कारण मुंहासों की समस्या को दूर करने में यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा पुदीने में फ्लेवोनॉयड्स और फेनोलिक्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को रोकने में मदद करते हैं। 

मुहांसों के लिए पुदीने की पत्तियों का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीने के पत्तों में एंटी माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इसके लिए 10 से 15 पुदीने के पत्तों को पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और सूखने दें। सूखने के बाद चेहरे को धो लें। 

मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप पहाड़ी पुदीने की चाय, जिसे स्पियरमिंट टी कहते हैं, का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट ओं रेंट इन बैक्टीरियल गुण होते हैं जो वहां से पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं। इसके लिए एक पैन में पानी गर्म करें। फिर इसमें पहाड़ी पुदीने की पत्तियां डालकर 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को छानकर पीएं।

इसके अलावा पुदीने में एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।