उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने (UPSSSC) आज यानि 15 अक्टूबर को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) आयोजित की। परीक्षा के लिए 37 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया लेकिन अब परीक्षा केंद्र तक पहुँचना भी में परीक्षार्थियों के लिए आसान नहीं रहा। परेशान होते परीक्षार्थियों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने परीक्षा में उमड़ी भीड़ को को लेकर भ्रामक वीडियो शेयर कर दिए जैसे ही वीडियो को लेकर सवाल उठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ट्वीट डीलीट कर दिए और फिर वास्तविक तस्वीरों के साथ दोबारा ट्वीट किया। अब योगी सरकार ने भी भ्रामक वीडियो शेयर करने के लिए दोनों नेताओं पर एक्शन लेने की बात कही है।
बताया जा रहा है, कि यूपी के रेलवे स्टेशनों पर छात्रों की भीड़ जमा हो गई है। रेलवे स्टेशन भी छात्रों से खचाखच भरे नज़र आये हैं। इनमें से छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। अभ्यर्थियों ने यह भी शिकायत की है कि लंबी दूरी के कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई उम्मीदवारों ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर मौजूद भीड़ की तस्वीरें और वीडियो दोनों शेयर किए हैं। वहीं बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया, 'यूपी बाढ़ की चपेट में है और 37 लाख से ज्यादा छात्र PET परीक्षा देने निकले हैं। प्रश्न पत्र हल करने से बड़ी चुनौती केंद्र तक पहुंचना है। छात्रों की लगातार मांग के बावजूद न तो परीक्षा स्थगित की गई और न ही यातायात के पर्याप्त इंतजाम किए गए। हवाई निरीक्षण जमीनी समस्याओं को नहीं दिखा सकते हैं।
वहीं सरकार का कहना है कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए छात्रों के लिए मुफ़्त बस सेवा और अन्य साधनों की व्यवस्था की गई थी। सरकार का यही कहना है, कि उत्तर प्रदेश में पीईटी पूरी तरह से पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाता है।