माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक, 'रोज़गार और निर्माण' अख़बार के संपादक प्रो पुष्पेन्द्रपाल सिंह का 7 मार्च को निधन हो गया था। 14 मार्च को माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के प्रेस कॉम्प्लेक्स में स्थित पुराने परिसर में पी पी सर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस दौरान सभी ने प्रो पुष्पेन्द्रपाल सिंह के साथ बिताए हुए लम्हों को याद किया और अपना अनुभव बांटा। इसके बाद बुधवार सुबह से से ही पी पी सर के स्टूडेंट्स, सहयोगी और मित्र लगातार उनको सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पी पी सर के विद्यार्थी देशभर से उनको याद कर रहे हैं और सर के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
6 और 7 मार्च की दरमियानी रात 3:00 बजे हृदयाघात से उनका निधन हो गया था। प्रो सिंह पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया के मप्र चैप्टर के अध्यक्ष भी थे। छात्रों के बीच 'पी.पी. सर' के नाम से मशहूर थे। ''
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पी पी सर की श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। सीएम ने घोषणा की कि विवि के नए परिसर में बनेगा पीपी सर का कक्ष बनाया जाएगा। विवि में हर साल पीपी सर के नाम पर व्याख्यानमाला का आयोजन हो। पीपी सर के नाम पर मध्यप्रदेश सरकार हर साल पत्रकारों को अवार्ड भी देगी।