सोशल मीडिया भी बड़े ग़जब की चीज है. यहां कंटेंट इतनी तेज़ी से वायरल होता है कि सही और ग़लत का अंदाजा लगाना ही मुश्किल हो जाता हैं. आजकल सियासत भी जमीन पर कम और सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं.
इन दिनों राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल और कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में एंट्री कर चुकी है. यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों को संबोधित कर रहे है. महाराष्ट्र से यात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंच पर नजर आ रहे हैं.
दरअसल ये वीडियो उस समय का है जब यात्रा के दौरान राष्ट्रगीत की जगह कोई दूसरा रिकॉर्ड किया हुआ गाना चल गया. अब इस वीडियो की एक क्लिप बीजेपी नेता सोशल मीडिया पर शेयर कर राहुल गांधी पर हमला बोल रहे हैं.
तो वहीं कांग्रेस इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर बीजेपी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगा रही हैं. सियासी वार-पलटवार के बीच अब दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है और लोग अपनी-अपनी सुविधा के हिसाब से इसे वायरल कर रहें है.
इन दिनों वीडियो को देखने के बाद ये साफ हो जाएगा कि वाकई में कुछ सेकेंड के लिए गलती से दूसरा गाना चल गया था. हालांकि कुछ सेकेंड बाद ही गलती को सुधारा गया और फिर राष्ट्रगान शुरू हुआ. ये पूरा मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले का है. बता दें कि राहुल गांधी का भाषण खत्म होने के बाद राष्ट्रगीत चलाया जाना था. वीडियो वायरल होने के बाद से ही इस पर सियासी बवाल जारी है.