दूध पीने के कई फायदों के बारे में तो हम सभी जानते हैं, दूध को संपूर्ण आहार भी कहा जाता है। इसमें हर तरह के पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके फायदे को बढ़ाने के लिए लोग दूध में कई चीजें मिलाते हैं। लेकिन अगर आप इसमें तुलसी के पत्ते मिला दें तो यह औषधीय गुणों से भरपूर हो जाता है। तुलसी और दूध का सेवन करने से अस्थमा, माइग्रेन, डिप्रेशन और किडनी स्टोन से राहत मिलती है। तो जानिए इस दूध को बनाने की विधि और पाएं बीमारियों से राहत।
दमा
अगर आप दमा के रोगी हैं और सांस की बीमारियों से पीड़ित हैं, तो आप तुलसी के पत्तों को दूध में उबालकर पी सकते हैं। ऐसा करने से अस्थमा के मरीज को आराम मिलता है।
माइग्रेन
आजकल बहुत से लोग माइग्रेन की शिकायत करते हैं। जिससे वे सिर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। तुलसी और दूध का नियमित सेवन इस समस्या को हमेशा के लिए ठीक कर सकता है।
डिप्रेशन
व्यस्त जीवन और ऑफिस के काम के बोझ, पारिवारिक कलह, प्यार और दोस्ती में विश्वासघात, कर्ज के कारण लोग विशेष रूप से अवसाद के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में तुलसी और दूध के सेवन से सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और तनाव भी दूर होगा.
गुर्दे की पथरी
दूषित खाना खाने से किडनी स्टोन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आपको तुलसी के पत्तों को दूध में उबालकर पीना चाहिए। पथरी और गुर्दे के दर्द की समस्या दूर होती है।