मसाले भारतीय व्यंजनों की जान हैं। इनके बिना खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मसाले न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं। किचन में मौजूद मसाले कई बीमारियों में कारगर उपाय साबित हुए हैं।

उदाहरण के लिए हल्दी वाला दूध, काली मिर्च, अजवाइन की चाय पीने से सर्दी-खांसी में तुरंत आराम मिलता है। गर्म पानी में जीरा, धनिया, सौंफ और मेथी का पाउडर मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। जानें विस्तार से इसके बारे में...!

ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल-

इन 4 मसालों को गर्म पानी में मिलाकर पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। HbA1c को कम करने के लिए कारगर है। ये चार मसाले इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने का काम करते हैं।

पेट की समस्या होगी दूर- 

इन मसालों को पानी में मिलाकर पीने से मल आसानी से निकल जाता है। यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है।

वजन घटाने में कारगर-

पानी के साथ इन चार चीजों का सेवन करने से भी वजन घटाने में मदद मिलती है। इसे पीने से कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद मिलती है।

मेटाबॉलिज्म होगा बूस्ट-

अगर आप सोने से पहले जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन और मेथी के पाउडर के साथ गुनगुना पानी पिएंगे तो खाना पचने में आसानी होगी और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा।