Oppo Find N3 Flip : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो आज भारत में अपना एक नया फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. इस फ्लिप स्मार्टफोन में आपको अनोखा राउंड मॉड्यूल ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. ओप्पो दुनिया का पहला इस प्रकार का फ्लिप फोन लॉन्च कर रहा है. जिसमें आपको तीन कैमरा मिलेंगे. स्मार्टफोन 2 कलर ऑप्शन में बाजार में एंट्री करेगा जिसमें एक क्रीम गोल्ड और दूसरा स्लीक ब्लैक है. चलिए देखते है Oppo Find N3 Flip की कुछ कमाल की तस्वीरे.