भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अलग हो गए हैं। शोएब के एक करीबी ने इस बात का खुलासा किया कि दोनों का तलाक हो गया है। शोएब का ये करीबी दोस्त, उनकी मैनेजमेंट टीम का हिस्सा है। उन्होंने कहा- मैं उन दोनों के तलाक की पुष्टि तो कर सकता हूं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।

तलाक की अफवाहों के बीच मलिक के मॉडल आयशा कमर के साथ शोएब के एक फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसे लेकर मलिक ने खुलासा किया कि फोटोशूट के दौरान आयशा ने मेरी काफी मदद की। दरअसल, मलिक ने 2021 में आयशा के साथ बोल्ड फोटोशूट कराया था। अब ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सानिया और शोएब की शादी 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में हुई थी। 15 अप्रैल को लाहौर में रिसेप्शन दिया गया था। दोनों का एक बेटा इजान है। जो 2018 में पैदा हुआ था।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज़ में शोएब के साथ नज़र आ रहीं आयशा उमर एक मशहूर एक्ट्रेस और यूट्यूबर हैं। वे पाकिस्तान की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई मैगजीन के लिए मलिक के साथ फोटोशूट करवाया है। जब शोएब से पूछा गया कि इन तस्वीरों को देखकर आपकी पत्नी ने क्या कहा? तो मलिक ने कहा कि सानिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। 
तस्वीरें अक्टूबर 2022 की है। दोनों ने ओके पाकिस्तान नाम की मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था।

इन तस्वीरों को देखने के बाद अब हर तरफ इस बात की चर्चा जोरों पर है, कि कहीं शोएब और सानिया के तलाक की वजह एक्ट्रेस आयशा तो नहीं बनी हैं।

वहीं सानिया-मलिक के एक करीबी ने भी बताया कि दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है। कुछ औपचारिकताएं हैं, जिन्हें पूरा किया जाना बाकी है। दोनों फिलहाल अलग रह रहे हैं। सानिया फिलहाल दुबई में हैं, जबकि मलिक पाकिस्तान में हैं। 

हाल ही में सानिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की थी जिसने तलाक की ख़बरों को और भी पुख्ता कर दिया था। सानिया ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा- टूटे हुए दिल कहां जाते हैं?

अनबन और तलाक के बीच ऐसे पोस्ट से पता चलता है कि सानिया का दिल टूट गया है। वह दुखी हैं और इस दुख को व्यक्त कर रही हैं।

वहीं सानिया और शोएब को 30 अक्टूबर को एक साथ देखा गया था। मौका था बेटे इज़ान के जन्मदिन का। शोएब ने फोटो पोस्ट की, और लिखा, 'जब आप पैदा हुए तो हमारे लिए जिंदगी के खास मायने थे। हम साथ न हों, रोज़ न मिलें, लेकिन बाबा हर पल आपके और आपकी मुस्कान के बारे में सोचते हैं।

 अब तक न तो सानिया और न ही शोएब ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ लिखा है। दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट से फैन्स बस अंदाजा ही लगा रहे हैं।लेकिन वे साथ में अपने बेटे की देखभाल करने की कोशिश कर रहे हैं