देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुन लिया गया है। शपथ ग्रहण को लेकर खबर है कि अब 8 की जगह 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है।
इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है। नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार शाम को हुई एनडीए की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना।
नई सरकार के गठन को लेकर बुधवार को दिल्ली में एनडीए घटक दलों की कई बैठकें हुईं, जिसमें नीतीश और चंद्रबाबू नायडू ने भी बिना समय बर्बाद किए जल्द सरकार बनाने पर जोर दिया। अगली सरकार के गठन के लिए नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है।
आजादी के बाद यह दूसरी बार है कि किसी गठबंधन को तीसरा जनादेश मिला है, नई कैबिनेट से मोदी के कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।