प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज में "के.के. पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल" का उद्घाटन किया। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मोदी बोले, आरोग्य से जुड़े इतने बड़े कार्यक्रम के लिए कच्छवासियों और गुजरात को बहुत बहुत बधाई।
उन्होंने कहा, भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ बीमारी के इलाज तक ही सीमित नहीं होती हैं, ये सामाजिक न्याय को भी प्रोत्साहित करती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और उत्तम इलाज सुलभ होता है, तो उसका व्यवस्था पर भरोसा मज़बूत होता है।
देखियें लाइव :
देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का लक्ष्य :
अस्पताल के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी बोले, 200 बेड का ये सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कक्ष के लाखों लोगों को सस्ती और बेहतरीन इलाज की सुविधा देने वाला है। ये हमारे सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के परिवारों को और व्यापार जगत के अनेक लोगों के लिए भी उत्तम इलाज की गारंटी बनकर सामने आने वाला है।
उन्होंने कहा, देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का लक्ष्य हो या फिर मेडिकल एजुकेशन को सबकी पहुंच में रखने के प्रयास, इससे आने वाले 10 सालों में देश को रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। "आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन" से मरीजों के लिए सुविधाएं और बढ़ेंगी। "आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन" के माध्यम से आधुनिक और क्रिटिकल हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को जिला और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।