MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना चुनावी थीम सॉन्ग जारी कर दिया हैं. जिसे देखने पर ये साफ़ समझा जा सकता हैं कि बीजेपी मध्यप्रदेश में केंद्र-राज्य शासित योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव में उतरेगी.

ऐसा दावा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि थीम सॉन्ग में ऐसी एक भी जगह देखने को नहीं मिली, जहां पर प्रदेश स्तर के किसी भी नेता का जिक्र या ख़ास तस्वीर दिखाई गई हो. पूरा थीम सांग सिर्फ पीएम मोदी पर ही केंद्रित है.

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि MP के मन में तो मोदी लेकिन मोदी के मन में कौन? यानी अगर बीजेपी फिर से सत्ता वापसी करती हैं तो फिर किसे अब मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी दी जाएगी?

प्रदेश संगठन में ऐसा कौन सा चेहरा होगा जिस पर मोदी भरोसा जिताएंगे, यह तो आने वाला समय ही तय करेगा. फ़िलहाल, चुनाव तक तो यह कह पाना भी कभी मुश्किल होगा की मोदी के मन में कौन? लेकिन हाँ चुनावी मौसम में अब सिर्फ मोदी ही मोदी सुनाई देंगे.