भारत और नेपाल के प्रधानमंत्रियों की साझा प्रेस वार्ता हुई है। पीएम मोदी और नेपाल के पीएम देउबा की उपस्तिथि में चार समझौता दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी ने नेपाल में Rupay लॉन्च किया। दोनों देशों के बीच हुए पहले समझौते में भारत की अगुवाई में शुरू हुए इंटरनेशनल सोलर अलायंस में नेपाल शामिल हुआ। दूसरे समझौते में रेलवे क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर समझौता हुआ। तीसरे में पेट्रोलियम उत्पाद आपूर्ति पर समझौता हुआ। इसके अलावा चौथे समझौते में नेपाल ऑइल कॉर्पोरेशन और IOCL के बीच तकनीकी सहयोग के लिए हस्ताक्षर किए गए।
भारत-नेपाल की दोस्ती, एक मिसाल : मोदी
प्रेस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने नेपाली पीएम देउबा का स्वागत करते हुए कहा कि, भारत और नेपाल की दोस्ती, हमारे लोगों के आपसी सम्बन्ध, ऐसी मिसाल विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलती है। हमारी सभ्यता, हमारी संस्कृति, हमारे आदान-प्रदान के धागे, प्राचीन काल से जुड़े हुए हैं। अनादिकाल से हम एक-दूसरे के सुख-दुःख के साथी रहे हैं। हमारी सहभागिता के आधार में हमारे लोगों के आपसी संबंध और उनके बीच होने वाला आदान प्रदान है। ये हमारे संबंधों को ऊर्जा देते हैं, संबल देते हैं। नेपाल की शांति, प्रगति और विकास की यात्रा में भारत एक दृढ़ साथी रहा है और हमेशा रहेगा।
यह बनेगा game changer : मोदी
Pm बोले, हमारा Joint Vision Statement on Power Cooperation भविष्य में सहयोग का ब्लूप्रिंट साबित होगा। हमने पंचेश्वर परियोजना में तेज़ गति से आगे बढ़ने के महत्व पर जोर दिया। यह project इस क्षेत्र के विकास के लिए एक game changer सिद्ध होगा। हमने भारतीय कंपनियों द्वारा नेपाल के hydropower development योजनाओं में और अधिक भागीदारी के विषय पर भी सहमती व्यक्त की। यह प्रसन्नता का विषय है कि नेपाल अपनी surplus power भारत को निर्यात कर रहा है। इसका नेपाल की आर्थिक प्रगति में अच्छा योगदान रहेगा।
नेपाल में RuPay कार्ड की हुई शुरुआत : मोदी
Pm बोले, मुझे इस बात की विशेष प्रसन्नता है कि नेपाल International Solar Alliance का सदस्य बन गया है। इससे हमारे क्षेत्र में sustainable, affordable और clean energy को बढ़ावा मिलेगा। नेपाल में RuPay कार्ड की शुरुआत हमारी financial connectivity में एक नया अध्याय जोड़ेगी। अन्य projects जैसे Nepal Police Academy, नेपालगंज में Integrated Check Post, रामायण सर्किट आदि भी दोनों देशों को और करीब लाएंगे। भारत और नेपाल के open borders का अवांछित तत्त्वों द्वारा दुरुपयोग न किया जाए, इस पर भी आज हमनें चर्चा की। अपनी डिफेंस और सुरक्षा संस्थाओं के बीच गहन सहयोग बनाये रखने पर भी हमनें बल दिया।
भारत-नेपाल के बीच रेल सेवा हुई शुरू :