प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 से 20 अप्रैल तक गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। मोदी के इस दौरे को राजनीतिक पंडित काफ़ी अहम बता रहें है क्योंकि इस साल के अंत में ही गुजरात विधानसभा के चुनाव होने है। चुनाव से पहले मोदी अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से गुजरात फ़तह पर ज़ोर दे रहें है। मोदी के कार्यक्रमों में सीएम भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी नज़र आ रहें है।
1. गुजरात दौरे के पहले दिन मोदी ने सबसे पहले गांधीनगर में स्कूलों के "कमांड एंड कंट्रोल सेंटर" का दौरा किया। जिसके बाद उन्होंने करीब तीन स्कूलों के छात्रों से भी चर्चा की, और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
2. दौरे के दूसरें दिन मोदी ने बनासकांठा में मंगलवार को "बनास डेयरी" के नए परिसर का उद्घाटन किया।
साथ ही जामनगर में "डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन" की आधारशिला रखी।
3. दौरे के तीसरे और अंतिम दिन मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।
मालगाड़ियों के लिए बनेंगे अलग रास्ते :
उसके बाद उन्होंने दाहोद से कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह से मोदी बोले, आज दाहोद और पंचमहाल के विकास से जुड़ी 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। जिन परियोजनाओं का आज उद्घाटन हुआ है, उनमें एक पेयजल से जुड़ी योजना है और दूसरा दाहोद को स्मार्ट सिटी बनाने से जुड़ा प्रोजेक्ट है।
देखियें लाइव :
उन्होंने कहा, पानी के इस प्रोजेक्ट से दाहोद के सैंकड़ों गांवों की माताओं बहनों का जीवन बहुत आसान होने वाला है। दाहोद अब मेक इन इंडिया का भी बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। गुलामी के कालखंड में यहां स्टीम लोकोमोटिव के लिए जो वर्कशॉप बनी थी, वो अब मेक इन इंडिया को गति देगी। अब दाहोद में 20 हज़ार करोड़ रुपये का कारखाना लगने वाला है।
मोदी बोले, आज भारतीय रेल आधुनिक हो रही है, विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है। मालगाड़ियों के लिए अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की विदेशों में भी डिमांड बढ़ रही है। इस डिमांड को पूरा करने में दाहोद बड़ी भूमिका निभाएगा। भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है जो 9 हज़ार हॉर्स पावर के शक्तिशाली लोको बनाता है।