टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल 2023 के बीच मुसीबत के चंगुल में फंसते नज़र आ रहे हैं। गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। शमी इस सीजन में अपनी शानदार गेंदबाजी के कारण चर्चा में रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर होटलों में महिलाओं से अवैध संबंध रखने का आरोप है। 

हैरानी की बात ये है, कि ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनकी पत्नी ने लगाए हैं। वैसे भी ये बताया जा रहा है, कि मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां एक विवाद के चलते काफी समय से अलग चल रहे हैं। हसीन जहां अब अपनी शिकायत लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं।
 
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि शमी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला पिछले चार साल से लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय क्रिकेटर के विवाहेतर संबंध अभी भी चल रहे हैं। हसीन जहां एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर भी रह चुकी हैं।

हसीन जहां ने अपनी याचिका में कहा है कि शमी उनसे दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि शमी टीम इंडिया के साथ यात्रा करते समय और भारतीय टीम के साथ रहने के दौरान अतिरिक्त सामग्री रखते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि बीसीसीआई दौरे पर दूसरे नंबर का इस्तेमाल करते हुए शमी ने उन्हें अपशब्द भी कहे।

मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने 7 अप्रैल 2014 को शादी की थी। कुछ साल बाद शमी की पत्नी ने उन पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाया था। साथ ही शमी पर रेप जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बता दें कि मोहम्मद शमी के खिलाफ 2018 में उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा के आरोप में मामला दर्ज कराया था। हसीन जहां ने शमी और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शमी पर आईपीसी की धारा 498ए (दहेज उत्पीड़न) और 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया था, जबकि उनके भाई हसीद अहमद पर धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया था।