ईडी ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ी जांच शुरू की है। मुंबई में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई लोगों के घरों और दफ्तरों में तलाशी अभियान चलाया गया। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग और इसके पीछे के राजनीतिक संबंधों की जांच कर रही है। ईडी ने फिलहाल किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। एनआईए ने 15 दिन पहले दाऊद इब्राहिम के प्रत्यर्पण, मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग तस्करी का मामला दर्ज किया था।
#UPDATE | ED detains a person from Mumbai in connection with its investigation in a money laundering case related to the underworld
— ANI (@ANI) February 15, 2022
इस मामले में संपत्ति सौदा, मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन को लेकर इनपुट साझा किया गया, जिसके बाद आज सुबह 4 बजे से डी कंपनी से जुड़े लोगों पर ईडी का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ED officials visit the residence of Dawood Ibrahim's sister Haseena Parkar in Mumbai pic.twitter.com/HMSDzqPorz
— ANI (@ANI) February 15, 2022
ईडी के अधिकारी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के घर भी पहुंचे और यहां तलाशी अभियान चलाया गया। महाराष्ट्र की राजधानी में करीब 10 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि एक नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी भी की गई है। उन्होंने कहा कि ईडी को मिली कुछ खुफिया सूचनाओं और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।