नई दिल्ली. देश में मंकीपॉक्स का खतरा लगातार बढ़ रहा है. केरल के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में भी इसका एक मरीज मिला है. हैरत की बात तो यह है कि हाल ही में विश्व में मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि डब्लूएचओ ने हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की थी।
केरल के बाद अब राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का केस मिला है जिससे अधिकारी कुछ घबरा गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मरीज में मंकीपॉक्स के लक्षण हैं हालांकि मामला ज्यादा गंभीर नहीं दिख रहा है. इस मरीज की अभी तक कोई विदेशी ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने नहीं आई है। इस कारण स्वास्थ्य महकमा गंभीरता से जांच में जुट गया है।
गौरतलब है कि मंकीपाक्स तेजी से पसर रहा है. विश्व स्वाथ्य संगठन WHO ने शनिवार को ही विश्व में मंकीपॉक्स को लेकर हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की थी।