मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एमपी विधानसभा का मानसून सत्र अब 25 जुलाई की जगह 13 सितंबर से शुरू होगा। इसके पहले यह जानकारी थी कि सत्र 25 जुलाई से शुरू होगा लेकिन अब निकाय चुनाव के चलते नई तारीख़ का ऐलान किया गया है।

 

सिर्फ़ 5 दिन तक ही चलेगा मानसून सत्र-

एमपी विधानसभा का मानसून सत्र 13 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक यानि पांच दिन ही चलेगा। आज विधानसभा सचिवालय की ओर से सत्र को लेकर नई अधिसूचना जारी की गई है। नई अधिसूचना के अनुसार, इस बार मानसून सत्र सिर्फ़ पांच दिन तक ही चलेगा।

विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख में बदलाव-

जानकारी के अनुसार, अब नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्षों का चुनाव होना है। इसके कारण विधानसभा के मानसून सत्र में बदलाव हुआ है। बता दें कि निकाय चुनाव में पहले चरण के रिजल्ट के बाद अब दूसरे चरण का रिजल्ट कल आएगा। जिसके बाद सभी जगह अध्यक्षों का चुनाव होना है। इस बार अध्यक्षों का चुनाव पार्षद द्वारा होगा। जिसके चलते विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख में बदलाव किया गया।