नेपाल में शुक्रवार रात आये भूकंप में करीब 125 से ज्यादा लोगों की मौत हो हुई। भूकंप से कई घर जमीदोज होने से बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई गई है।

नेपाल में आए भूकंप के झटके मध्यप्रदेश समेत दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश,  राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार की राजधानी पटना में भी महसूस किए गए।

नेपाल में सबसे ज्यादा नुकसान जाजरकोट में हुआ है। यहाँ नलगढ़ नगर पालिका की डिप्टी मेयर सरिता सिंह समेत 125  से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के कारण पुराने मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं भारत में भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

नेपाल सरकार के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है। बड़ी संख्या में लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सरकार के प्रवक्ता के मुताबकि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड प्रभावित इलाकों का शनिवार को दौरा करने वाले हैं।