राजस्थान के सिरोही में प्यार-मोहब्बत की एक अनोखी दास्तान सामने आई है। यहां पर एक दामाद अपनी सास को भगा ले गया है। इस बात को लेकर महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बड़ी बेटी का पति उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
दामाद और सास के प्यार की इस अजब-गजब कहानी को जिस किसी ने भी सुना बस हैरात में ही पड़ गया। ससुर ने दामाद के खिलाफ सास को भगा लेजाने का केस दर्ज करवाया है। ससुर का कहना है, कि दामाद नारायण 30 दिसंबर को घर आया था। पहले उसने मेरे साथ शराब पी और जब मैं सो गया तो वह मेरी पत्नी यानि कि अपनी सास को लेकर भाग गया।
बताया जा रहा है कि दामाद नारायण 30 दिसंबर को शराब की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा। यहां नारायण ने अपने ससुर रमेश के साथ बैठकर शराब पी। रमेश के मुताबिक वह शराब के नशे में सो गया था। शाम 4 बजे जब आंख खुली तो उसने देखा कि मेरी पत्नी और दामाद नारायण घर पर मौजूद नहीं हैं। उसका कहना है, कि मैंने दोनों को आसपास काफी तलाश किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ले मुताबिक़ रमेश की पत्नी 30 दिसंबर को अपने दामाद के साथ लापता हो गयी थी। रमेश ने 1 जनवरी की शाम को अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया गया कि दामाद के साथ भाग जाने वाली महिला के अपने खुद के तीन बेटियां व एक बेटा है। सभी शादीशुदा भी हैं। साथ ही दामाद नारायण के 3 बच्चे भी हैं।