मोटोरोला ने भारत में एक और नया फोन Moto G72 लॉन्च कर दिया है। Moto G72 MediaTek G99 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और फोन में 6 GB RAM है। Moto G72 में 6.6 इंच का POLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Moto G72 में 108-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 12 है।
Moto G72 को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। Moto G72 को ग्रे और पोलर ब्लू रंग में लॉन्च किया गया है। Moto G72 की बिक्री 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के चलते आपको 14,999 रुपये की कीमत में फोन खरीदने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये कैशबैक और 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
कैमरों की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ f/1.7 अपर्चर के साथ तीन रियर कैमरे हैं। Moto G72 में दूसरा लेंस 8-मेगापिक्सल का हाइब्रिड अल्ट्रा-वाइड एंगल है और तीसरा लेंस 2-मेगापिक्सल का मैक्रो है। Moto G72 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
मोटो G72 बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए Moto G72 में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS/AGPS के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Moto G72 में 5000mAh की बैटरी है जो 30W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का कुल वजन 166 ग्राम है।