पश्चिम बंगाल में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दोनों घरों से अब तक लगभग 50 करोड़ से अधिक कैश और बड़ी मात्रा में गोल्ड बरामद किया जा चुका है। ED ने अर्पिता के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित फ्लैट्स पर छापा मारा था इसके बाद दो फ्लैट्स में से एक को सील कर दिया है।

यह भी पढ़े: 

 

अर्पिता के दूसरे घर पर कल यानि बुधवार को की गई छापेमारी में 29 करोड़ रुपए का कैश मिला है। साथ ही 5 किलो गोल्ड भी ED ने बरामद किया। ED ने बुधवार शाम को बेलघरिया स्थित उनके दूसरे फ्लैट पर छापा मारा था, जिसमें कि गुरुवार की सुबह तक जांच चलती रही। जाचं पूरी होने के बाद जो पैसो का पहाड़ अर्पिता के बेलघरिया आवास से निकला है, उसे 10 ट्रंक में भरकर ED दफ्तर ले जाया गया।

ED सूत्रों के मुताबिक, 18 घंटे तक चली रेड में अर्पिता के फ्लैट से 3 डायरियां भी मिली हैं, जिसमें लेनदेन का रिकॉर्ड है जो कि कोड लैंग्वेज में लिखा गया है। जांच एजेंसी ने अर्पिता के घर से 2,600 पेज का एक दस्तावेज भी बरामद किया है, जिसमें पार्थ और अर्पिता की जॉइंट प्रॉपटी का भी विवरण मिला है।