भोपाल महापौर मालती राय आचार संहिता समाप्त होते ही एक्शन मोड में नज़र आ रही हैं। महापौर मालती राय झील संरक्षण कार्यक्रम के तहत भोपाल भ्रमण पर निकलीं।
इस दौरान एक शख्श भोपाल के छोटे तालाब में कचरा फेंकते दिखा। महापौर मालती राय ने शख्श को कचरा फेंकने से रोका और जमकर लताड़ लगाने के साथ ही शख्स से उठक-बैठक भी करवाई। साथ ही अपने ग्रीन भोपाल-क्लीन भोपाल के संकल्प पर अमल भी किया।
आपको बता दें, कि इन दिनों प्रदेशभर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके के तहत 3 हजार 90 करोड़ लागत के जल संरक्षण के 990 कार्य आरंभ किए गए हैं।
प्रदेश में 5 जून से 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को भोपाल के छोटा तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। अभियान के दौरान प्रदेश में 5 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।