MP Board 10th-12th Result 2022 Live: फरवरी और मार्च में हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा दोपहर एक बजे से शुरू हो गई है।

इसी के साथ एक माह से परिणाम की राह देख रहे छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जायेगा। साथ ही दो साल बाद मंडल टॉप सूची भी घोषित करने जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि परिणाम चाहे जो भी छात्रों को घबराना नहीं चाहिए, वहीं माता-पिता को भी चाहिए कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाए।

इन वेबसाइट्स पर देखे जा सकेंगे रिजल्ट-

दोपहर को जारी होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होंगे। विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह वेबसाइट्स हैं-

www.mpresults.nic.in

www.mpbse.mponline.gov.in

www.mpbse.nic.in

परिणाम हुए घोषित-

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के कार्यालय में पहुंचकर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से दोपहर एक बजे परिणाम जारी किया। इस बार 10वीं व 12वीं के परिणाम एक साथ जारी किये गए। साथ ही इस बार दोनों कक्षाओं की मेधावी सूची भी जारी की जा रही है।

इसी के साथ हायर सेकंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी घोषित किया गया। इस बार प्रदेश भर से 10वीं व 12वीं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। कोरोना काल में दो साल बाद स्‍कूली विद्यार्थियों ने आफलाइन परीक्षा दी है, इसलिए उनके मन में परिणाम को लेकर उत्‍सुकता के साथ-साथ शंकाएं, चिंताएं भी हैं। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल एप और विभिन्न पोर्टल पर तुरंत अपना परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।