मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन का 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। रिजल्ट गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री इंद्रसिंह परमार माध्यमिक शिक्षा मंडल के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित सभागार में परिणाम की घोषणा करेंगे। इस बार 10वीं-12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित होने के पहले प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने छात्रों के नाम संदेश भी दिया था।

इस साल 12वीं कक्षा के 8 लाख 57 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए राज्य भर में 3,852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 3,099 सरकारी और 753 निजी स्कूल शामिल हुए। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 5 अप्रैल तक हुई थी। 35 हजार से अधिक शिक्षकों ने 60 दिनों के भीतर मूल्यांकन पूरा किया। 12वीं कक्षा की 42.99 लाख कॉपियां जांची जा चुकी हैं।

ऐसे देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड की वेबसाइट 

https://mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट देखे जा सकते हैं।

वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए अलग-अलग लिंक उपलब्ध होगा। जैसे ही आप किसी एक पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा।

इस पेज पर आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। जानकारी सबमिट होते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

माशिमं के एमपीबीएसई मोबाइल एप पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।