वित्त मंत्री श्री @JagdishDevdaBJP की प्रेस वार्ता #AatmaNirbharMPkaBudget

वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा की प्रेस वार्ता #AatmaNirbharMPkaBudget

Shivraj Singh Chouhan

आज का यह बजट स्वास्थ्य पर भी केंद्रित है। जिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वेलनेस सेंटरों के सुदृढ़ीकरण तथा इलाज के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान है। यह बजट वित्तीय प्रबंधन का भी एक उत्तम उदाहरण है। #MPBudget2022 #AatmaNirbharMPkaBudget

अनुसूचित जाति उप-योजना हेतु 19,020 करोड़ रुपये तथा अनुसूचित जनजाति उप-योजना के लिए 26,941 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। कर्मचारी कल्याण पर भी इस बजट का फोकस है। महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% कर दिया गया है। #MPBudget2022 #AatmaNirbharMPkaBudget

महिला उद्यमी आगे बढ़ें, इसके लिए बजट में प्रावधान है। यह बजट बच्चों के बेहतर भविष्य का बजट है। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा आदि के लिए लगभग 57,803 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। #MPBudget2022 

आज का यह बजट स्वास्थ्य पर भी केंद्रित है। जिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वेलनेस सेंटरों के सुदृढ़ीकरण  तथा इलाज के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान है। 

यह बजट महिलाओं के उत्थान का बजट है। लाडली लक्ष्मी योजना में लगभग 1400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बहन और बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आजीविका मिशन में प्रावधान किया गया है।

यह सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बजट है। सर्वव्यापी अर्थात प्रदेश के हर अंचल के संतुलित विकास का यह बजट है। सर्वस्पर्शी भी,जिसमें गरीबों के आवास, बच्चों की शिक्षा, पेयजल और इलाज की व्यवस्था के साथ किसानों के कल्याण का भी ध्यान रखा गया है। #MPBudget2022 #AatmaNirbharMPkaBudget

किसान कल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। अभी इसी वर्ष किसानों को 7,618 करोड़ रुपया फसल बीमा योजना में दिया गया, इसके पहले 3 हजार करोड़ रुपया आरबीसी 6-4 में देने का काम किया। इस बजट में फसल बीमा योजना के लिए भी पर्याप्त प्रावधान है

यह बजट वित्तीय प्रबंधन का भी एक उत्तम उदाहरण है। #MPBudget2022 #AatmaNirbharMPkaBudget

 

eply

Kamal Nath

प्रदेश में हज़ारों स्कूलों में कई वर्षों से शिक्षक नही और एक बार फिर शिक्षकों की भर्ती के झूठे सपने दिखाये गये है… जबकि पिछले बजट में शिक्षकों की भर्ती के जो वादे लिये गये थे , वो आज तक अधूरे है।

इंफ्रास्ट्रक्चर ,ग्रामीण क्षेत्र ,औद्योगिक विकास ,रोजगार के लिये कुछ ठोस नही , वही शिक्षा ,स्वास्थ्य के क्षेत्र की बदहाली व ग़रीबी दूर करने के लिए भी कुछ नही।

इस बजट में किसी भी वर्ग के लिये कुछ नही।शिवराज सरकार में दूध और खाने का तेल महंगा और शराब सस्ती ,यही बजट का असली निचोड़ है। इस बजट से प्रदेश की जनता को काफी उम्मीदें थी लेकिन इस बजट से प्रदेश की जनता को निराशा हुई है और वो एक बार फिर ठगी गयी है।

कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे थे ,उस पर कोई निर्णय नहीं। एक तरफ प्रदेश में प्रदेश में उद्योग बंद होते जा रहे हैं , पलायन करते जा रहे हैं और दूसरी तरफ़ फिर झूठे सपने दिखाते हुए नये औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का दावा किया गया है।