राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 113 मरीज भर्ती हैं। जिनमें से 10 मरीजों की हालत गंभीर है। भोपाल में भर्ती 48 में से 6 मरीज और इंदौर में 6 में से 1 मरीज की हालत नाजुक है। राज्य में अब तक 10 लाख 40 हजार 172 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 10 लाख 28 हजार 402 ठीक हो चुके हैं। अब तक 10 हजार 733 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं. रविवार को 395 मरीज ठीक हुए।
22 जिलों में कोई नया केस नहीं
राज्य के 22 जिलों में रविवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। अलीराजपुर, अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, शाजापुर, श्योपुर, सीधी में कोई नया केस नहीं मिला. , सिंगरौली. है। वहीं, निवाड़ी, सीधी, बुरहानपुर जिले में कोई एक्टिव केस नहीं है।
सिर्फ 3 जिलों में 10 से ज्यादा केस
राज्य में सबसे ज्यादा मामले जबलपुर में मिले हैं। रविवार को भोपाल में 12, जबलपुर में 18 और रायसेन में 12 नए मामले मिले। इसके अलावा बाकी जिलों में 10 से कम नए मामले सामने आए हैं।