राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 157 मरीजों को भर्ती कराया गया है। जिनमें 23 मरीजों की हालत गंभीर है। भोपाल में भर्ती 49 मरीजों में से 17 और इंदौर में 13 में से 1 मरीज की हालत नाजुक है। राज्य में अब तक 10 लाख 39 हजार 451 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. जिसमें से 10 लाख 25 हजार 973 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 10 हजार 730 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं. मंगलवार को 631 मरीज ठीक हुए।

14 जिलों में कोई संक्रमण की सूचना नहीं मिली
राज्य के 14 जिलों में मंगलवार को कोई संक्रमण की सूचना नहीं मिली। ये जिले हैं भिंड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, खंडवा, मंदसौर, निवाड़ी, रतलाम, रीवा, सागर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़। वहीं, बुरहानपुर जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है।

सबसे ज्यादा संक्रमण इंदौर में सामने आए
लंबे समय बाद भोपाल से ज्यादा मामले इंदौर में सामने आए हैं। इंदौर में मंगलवार को 42 नए संक्रमित मिले। वहीं, भोपाल में 36 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 10 से ज्यादा नए मामले अशोकनगर 15, होशंगाबाद 14, नरसिंहपुर 19, रायसेन 17 में मिले हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में 10 से कम पॉजिटिव मिले हैं।