मध्य प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 155 मरीज भर्ती हैं. जिनमें 27 मरीजों की हालत गंभीर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 46 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 18 की हालत गंभीर है। वहीं, इंदौर में 18 में से 3 मरीज गंभीर हैं। राज्य में अब तक 10 लाख 39 हजार 192 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 10 लाख 25 हजार 342 ठीक हो चुके हैं। कोरोना अब तक 10,729 मरीजों की जान ले चुका है। राज्य में फिलहाल 3121 एक्टिव केस हैं। सोमवार को 611 मरीज ठीक हुए।

13 जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया
राज्य के 13 जिलों में सोमवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। यज्ञ जिले अलीराजपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, दतिया, खंडवा, नीमच, निवारी, रतलाम, शाजपुर, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली हैं। वहीं, बुरहानपुर में कोई एक्टिव केस नहीं है।

संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले भोपाल में हैं
प्रदेश में सबसे ज्यादा 64 नए मरीज भोपाल में मिले हैं। इसके अलावा बालाघाट 11, दमोह 18, इंदौर 19, जबलपुर 10, नरसिंहपुर 14, राजगढ़ 11, सतना 14, शिवपुरी में 10 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं।