मध्यप्रदेश की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफ़ी का ख़िताब जीत इतिहास रच दिया। चेन्नई में खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में मध्यप्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। मध्यप्रदेश को दूसरी पारी में जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य मिला था जो उसने चार विकेट के नुक़सान पर हासिल कर लिया।
मध्य प्रदेश के लिए दूसरी पारी में हिमांशु मंत्री ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। वहीं पहली पारी के शतकवीर शुभम शर्मा ने 30 रन की पारी खेली। रजत पाटीदार 30 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले पांचवें दिन मुंबई की दूसरी पारी 269 रन पर सिमट गई। मध्य प्रदेश के लिए दूसरी पारी में कुमार कार्तिकेय ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। दो-दो विकेट गौरव यादव और पार्थ साहनी के हिस्से में आए। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मध्यप्रदेश को दूसरी पारी में 108 रनों का लक्ष्य मिला जो उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।