MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. प्रियंका गांधी ने आज जबलपुर से एमपी विधानसभा चुनाव-2023 का चुनावी शंखनाद कर दिया हैं. इस दौरान प्रियंका गांधी सबसे पहले जबलपुर में गौरी घाट पर नर्मदा मां का पूजन करने पहुंची. इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया.

देंखे लाइव-

 

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन के ज़रिये ना सिर्फ शिवराज सरकार बल्कि बीजेपी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसते हुए हमला बोला. उन्होंने इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, आदिवासियों, कर्मचारियों और सैनिकों तक का मुद्दा उठाया. साथ ही शिवराज सरकार को घोटालेबाज और घोषणावीर की सरकार बताते हुए कांग्रेस की 5 गारंटी तक जनता के सामने रख दी.

प्रियंका गांधी ने संबोधन के ज़रिये विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस की 5 चुनावी गारंटी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनते ही इन गारंटियों को शत प्रतिशत लागू करेंगे. तो आइये जानते हैं, क्या हैं कांग्रेस की 5 गारंटियां..!

1. हर महीने महिलाओं को 1,500 रुपए दिए जाएंगे.
2. गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जायेगा.
3. सभी के लिए 100 यूनिट तक बिजली माफ़ और 200 यूनिट तक हाफ होगी.  
4. पुरानी पेंशन योजना लागू होगी.
5. बचे हुए किसानों की कर्जमाफी की जाएगी.