मध्य प्रदेश में नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी खबर (MP Government Jobs 2022)। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस वार्ता कर उच्च शिक्षा विभाग की आगे की नीतियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति सबसे पहले मप्र में लागू की गई। इसके तहत जल्द ही राज्य में करीब डेढ़ हजार सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की जाएगी। प्रदेश में 1500 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, स्पोर्ट्स ऑफिसर की भर्ती की जाएगी। इस घोषणा के साथ ही युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है।
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग देश में #NEP2020 के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य है। नई शिक्षा नीति के तहत संस्थानों में एक सत्र की पढ़ाई पूरी हुई है : उच्च शिक्षा मंत्री @DrMohanYadav51#JansamparkMP pic.twitter.com/gEfbcLffCB
— Higher Education Department, MP (@highereduminmp) March 17, 2022
प्रदेश के शासकीय स्तर के 200 महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना की जाएगी : उच्च शिक्षा मंत्री @DrMohanYadav51 #JansamparkMP pic.twitter.com/H3DWSWNVOt
— Higher Education Department, MP (@highereduminmp) March 17, 2022
https://twitter.com/highereduminmp/status/1504361916558606339?s=20&t=IgQfM-oJG6_dssI5axSXjA
200 कॉलेजों में बनेंगे स्मार्ट क्लास
शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 200 कॉलेजों में स्मार्ट क्लास बनाने की योजना तैयार की गई है. इसके साथ ही 10 विभागों में डिजिटल स्टूडियो भी स्थापित किए जाएंगे। विभाग ने छात्रों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने की भी बात कही है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि 200 स्मार्ट क्लासरूम, 10 डिजिटल स्टूडियो जल्द ही स्थापित किए जाएंगे और बेहतर परिणाम के लिए एक लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया जाएगा। बच्चों की शिकायतों के समाधान के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया जाएगा।
जैविक खेती में बढ़ी दिलचस्पी
राज्य में ऑनलाइन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया जाएगा, ताकि घर बैठे बच्चे भी इसका लाभ उठा सकें। सभी कॉलेजों में कला, वाणिज्य और विज्ञान की शिक्षा भी अनिवार्य कर दी जाएगी। दूसरी बड़ी खबर यह है कि राज्य में एक डिजिटल यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी. कहा जा रहा है कि इसके लिए एक टीम आईआईटी केरल जाएगी। इसके साथ ही राज्य में वैकल्पिक और व्यावसायिक विषयों को शामिल किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने जैविक खेती जैसे विषयों को चुना है। विश्वविद्यालय स्तर पर शुरू किए गए कृषि पाठ्यक्रमों में बच्चों ने काफी रुचि दिखाई है।