एमपी पुलिस के कारनामे देख कर लगता है कि आजकल पुलिस पर काम का कुछ ज्यादा ही दबाव है, जिसके चलते नौबत यहाँ तक आ गई है कि मप्र पुलिस बिना जांच और पड़ताल किए सिर्फ एक बाबा के कहने पर लोगों को गिरफ्तार कर रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे पुलिस अधिकारी एक धार्मिक बाबा से हत्या के आरोपी की पहचान में मदद मांगते नज़र आ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि बाबा से मिली हिंट के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया।
दरअसल ये मामला मप्र के छतरपुर जिले के ओटापुरवा गाँव का है। जहाँ पिछले महीने एक 17 साल की युवती की हत्या कर शव कुएं में फ़ेंक दिया था। पुलिस ने शक के आधार पर गाँव के 3 युवको से पूछताछ भी की। मामले में कुछ हाथ न लगता देख पुलिस ने बाबा की शरण में जाना उचित समझा और बाबा से मिले संकेतों के आधार पर मृतिका के चाचा को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
MP: 17 साल की युवती के हत्या की गुत्थी सुलझाने बाबा के पास पहुंची छतरपुर पुलिस !
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) August 18, 2022
बाबा के "ज्ञान" के आधार पर बिना जांच और सबूत के मृतक के चाचा को ही गिरफ़्तार कर जेल भेजा।
जब पीड़ित परिवार ने आला पुलिस आधिकारी को बाबा का वीडीयो दिखाया, तब एसपी ने 2 अधिकारीयो को हटाया।
2/1 pic.twitter.com/2xgw5oNKo8
वायरल वीडियो मे देख सकते है की किस तरह बाबा पेपर से कुछ नाम पढ़ के बोलते है और कहते है कि जिस व्यक्ति का नाम मैंने नाम नही लिया उससे ही रहस्य खुलेगा। वही इसके बाद पुलिस वाला अपनी जेब से एक पर्ची निकल के बाबा को दिखता है। बाबा वह पर्ची लोगो को दिखाने का बोलते है जिसके लिए पुलिस वाला मना कर देता है।
2 ASI सस्पेंड
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और पीड़ित परिवार के परिजनों द्वारा वीडियो मप्र पुलिस के आला अधिकारियों को दिखाते ही हरकत में आए छतरपुर एसपी ने मामले में कारवाई करते हुए 2 एसआई को सस्पेंड कर थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।