भोपाल: राज्य सरकार ने वर्ष 2022 के लिये मप्र गौरव सम्मान की घोषणा कर दी। उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिये यह सम्मान दिया जाता है। कुल 11 व्यक्तियों/संस्थाओं को यह सम्मान दिया जायेगा।
इनमें पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु नर्मदा समग्र भोपाल, वीरता पूर्ण कार्य हेतु हॉक फोर्स, सामाजिक सुधार हेतु मप्र गायत्री परिवार, महिलाओं एवं बच्चों का विकास हेतु सेवा भारती, जनभागीदारी/सामुदायिक प्रबंधन हेतु विजय मनोहर तिवारी, इसी वर्ग में 56 दुकान व्यापारी एसोसियेशन इंदौर, शिक्षा हेतु सरस्वती शिक्षा परिषद, खेलकूद हेतु सुश्री रुबिना फ्रांसिस, स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु आइनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्रालि, इसी वर्ग में विनायक लोहानी तथा जनसेवा हेतु आरुषी भोपाल शामिल हैं। प्रत्येक व्यक्ति/संस्था को 5-5 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे।