भोपाल: राज्य का सामान्य प्रशासन विभाग सीएम बंगले एवं आफिस के लिये 26 एयरकंडीशन्ड कारें किराये पर लेने जा रहा है। ये कारें हैचबेग, सीडान, प्रिमीयम सीडान, एसयूवी/एमयूवी श्रेणी की होंगी। इसके लिये टेण्डर जारी किये गये हैं। 

किराये के वाहन वर्ष 2020 के पूर्व का मॉडल नहीं होगा तथा इसका कलर व्हाईट/ऑफ व्हाईट होना जरुरी होगा। पचास लाख सालाना टर्न ओवर वाली फर्मे ही इस टेण्डर में भाग ले सकेंगी। 

फर्म को कार के साथ में अच्छी चाल-चलन वाला ड्राईवर भी देना होगा जिसके पास एंडराईड स्मार्ट फोन होना जरुरी किया गया है। वाहन चालक को व्हाईट शर्ट, ब्लैक पेंट, कोट/ब्लेजर-नेवी ब्ल्यू/ब्लैक, टोपी-व्हाईट पहनना जरुरी होगा।