भोपाल: जंगल में वर्षों से रह रहे वनवासियों को पट्टे देने के लिये वर्ष 2006 में बनाये वनाधिकार कानून के तहत अब तक प्रदेश में 3 लाख 60 हजार 877 निरस्त दावों का पुन: परीक्षण किया गया जिनमें से 2 लाख 61 हजार 420 दावों का निराकरण किया गया है और इनमें 35 हजार 342 दावों को मान्य कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि वनाधिकार कानून लागू होने के बाद प्रदेश में 6 लाख 27 हजार 513 दावे आये जिनमें से सभी का निराकरण किया गया। इनमें मान्य दावों की संख्या 3 लाख 5 हजार 106 थी और अमान्य दावों की संख्या 3 लाख 22 हजार 407 थी।