भोपाल: राज्य के विधि विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में मप्र सरकार से संबंधित मामलों में पैरवी करने के लिये नई दिल्ली में पांच अपर महाधिवक्ता एवं 4 उप महाधिवक्ता नियुक्त किये हैं।
अपर महाधिवक्ता के अंतर्गत धीरेन्द्र सिंह परमार, सौरभ मिश्रा, जोयदीप राय, अंकिता चौधरी एवं नचिकेता जोशी शामिल हैं जबकि उप महाधिवक्ता के अंतर्गत वीवीवीएमबीएनएस पट्टाभिराम, वीर विक्रांत सिंह, अनुराधा मिश्रा एवं हरमीत सिंह रुपराह शामिल हैं।
इनकी नियुक्ति एक वर्ष के लिये की गई है तथा नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि इन्हें राज्य शासन बिना कोई कारण बताये हटा भी सकेगी।