गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज पत्रकारों से कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 5 नए थाने खोले जा रहे हैं। जिसमें भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के कजलीखेड़ा, खरगोन जिला मुख्यालय के पुलिस सहायता केंद्र जैतापुर के स्थान पर नया थाना, सीधी जिले के मड़वास चौकी और सेमरिया और देवास के कमलापुर चौकी को थाने में उन्नयन किए जाने की प्रक्रिया विचाराधीन है।
मध्यप्रदेश के 45 जिलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष न्यायाधीश नियुक्त हैं, शेष 07 जिलों अशोकनगर, हरदा, बुरहानपुर, सिंगरौली, उमरिया, निवाडी एवं आगर में विशेष न्यायालयों की स्थापना के संबंध में अधिसूचना जारी किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
धर्मांतरण का कुचक्र : मिश्रा ने कहा कि धर्मांतरण का कोई भी कुचक्र मप्र में चलने नहीं दिया जाएगा। दमोह मामले में पासपोर्ट के जांच के निर्देश दिए हैं, वे कितनी बार विदेश गए हैं।