एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किये जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार नतीजों को घोषित करेंगे। दोपहर में परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट दोपहर 1 बजे से आधिकारिक वेबसाइट http://rskmp.in पर ऑनलाइन मार्क्स चेक कर सकते हैं. जबकि रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे ही कर दी जाएगी।
प्रदेशभर से लगभग 24 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सीएम शिवराज की घोषणा के बाद बोर्ड पैटर्न में परीक्षाएं हुई थीं।