भोपाल: राज्य के संस्कृति विभाग ने मध्य भारतीय हिंदी साहित्य सभा को ग्वालियर में हिंदी भवन के निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ रुपए का अनुदान मंजूर किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले पूरक बजट जोकि आगामी जुलाई माह के विधानसभा सत्र में पेश किया जायेगा, में नवीन योजना 9904- हिंदी भवन निर्माण हेतु सहायता हेतु बजटीय प्रावधान 2 करोड़ रुपए मध्य भारतीय हिंदी साहित्य सभा को दिए जायेंगे। शेष राशि बाद में प्रदान की जायेगी।