मध्यप्रदेश के विदिशा में एक सात साल का मासूम बच्चा 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चे को निकालने के लिए राहत बचाव का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बच्चे को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया है। 

घटनास्थल पर कलेक्टर-एसपी सहित जिला प्रशासन, एसडीआरएफ की टीम नाइट विजन कैमरा, जेसीबी मशीन सहित अन्य संसाधनों के साथ पहुँच गई हैं। भोपाल से एनडीआरएफ की टीम भी रवाना हो रही है। 

घटना विदिशा जिले के लटेरी तहसील के आनंदपुर गांव में हुई। गांव के खेरखेड़ी पठार के पास एक खेत बोरवेल खुला पड़ा था। जिसमें सात साल का मासूम गिर गया। बोरबेल की गहराई करीब 50 फीट बताई जा रही है। प्रशासन ने खबर मिलते ही रेस्क्यू शुरू कर दिया है। घटना के बाद बुलडोजर से बोरबेल के आस पास खुदाई कराई जा रही है। बोरवेल में बच्चे के लिए आक्सीजन की व्यवस्था भी कराई जा रही है।