भोपाल: राज्य के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने वायुयान से तीर्थदर्शन कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 25 जिलों यथा भोपाल, इंदौर, अलीराजपुर, धार, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, झाबुआ, विदिशा, आगर मालवा, बैतूल, देवास, हरदा, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, दमोह, रतलाम, शाजापुर, सागर, उज्जैन, खण्डवा, बड़वानी, बुरहानपुर एवं खरगौन के कुल 800 वृद्धजन जोकि 65 वर्ष से अधिक आयु के हैं, 21 मई से 19 जुलाई के बीच तीर्थ दर्शन यात्रा पर जायेंगे। प्रत्येक जिले से 32-32 ऐसे व्यक्ति चयनित किये जायेंगे। वायुयान के टिकट की व्यवस्था आईआरटीसी करेगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, 21 मई को भोपाल जिले के वृद्ध प्रयागराज के लिये, 23 मई को आगर मालवा जिले के वृद्ध शिर्डी हेतु, 25 मई को बैतूल जिले के वृद्ध मथुरा वृन्दावन हेतु,, 26 मई को देवास जिले केवृद्ध शिर्डी हेतु, 3 जून को खण्डवा जिले के वृद्ध गंगानगर हेतु, 4 जून को हरदा जिले के वृद्ध प्रयागराज हेतु, 6 जून को मंदसौर जिले के वृद्ध शिर्डी हेतु, 8 जून को नर्मदापुरम के वृद्ध मथुरा वृन्दवान हेतु, 9 जून को नीमच जिले के वृद्ध शिर्डी हेतु, 15 जून को बड़वानी जिले के वृद्ध गंगानगर हेतु, 16 जून को इंदौर जिले के वृद्ध गंगानगर हेतु, 18 जून को दमोह जिले के वृद्ध प्रयागराज हेतु, 19 जून को बुराहनपुर जिले के वृद्ध गंगानगर हेतु, 19 जून को ही रतलाम जिले के वृद्ध शिर्डी हेतु, 20 जून को शाजापुर जिले के वृद्ध शिर्डी हेतु, 22 जून को सागर जिले के वृद्ध मथुरा वृन्दावन हेतु, 23 जून को खरगौन जिले के वृद्ध गंगानगर हेतु, 23 जून को ही उज्जैन जिले के वृद्ध शिर्डी हेतु 2 जुलाई को विदिशा जिले के वृद्ध प्रयागराज हेतु, 3 जुलाई को अलीराजपुर जिले के वृद्ध शिर्डी हेतु, 4 जुलाई को राजगढ़ जिले के वृद्ध मथुरा वृन्दवान हेतु, 6 जुलाई को सीहोर जिले के वृद्ध मथुरा वृन्दवान हेतु, 7 जुलाई को धार जिले के वृद्ध शिर्डी हेतु, 16 जुलाई को रायसेन जिले के वृद्ध प्रयागराज हेतु तथा 19 जुलाई को झाबुआ जिले के वृद्ध शिर्डी हेतु वायुयान से तीर्थयात्रा हेतु जायेंगे। एक परिवार से एक ही आवेदन स्वीकार किया जायेगा एवं पति-पत्नी दोनों या समूह में आवेदन की पात्रता नहीं होगी।