एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने नतीजों का एलान किया। दोपहर 1 बजे से आधिकारिक वेबसाइट http://rskmp.in पर ऑनलाइन मार्क्स चेक कर सकते हैं।
5वीं का परिणाम 82.27% रहा वहीं कक्षा आठवीं का परीक्षा परिणाम 76 प्रतिशत रहा। पांचवी और आठवीं में लड़कियों ने बाजी मारी है। 5 वीं के लिए 1179883 छात्रों में परीक्षा दी थी।
5वीं के नतीजों में शहडोल संभाग ने बाजी मारी। शहडोल संभाग का परिणाम 90% रहा। वहीं 8वीं में 83.3% के साथ चंबल संभाग अव्वल रहा।