इंदौर के MTH अस्पताल में गुरुवार को हंगामे की स्थिति बन गई। हंगामा कर रहे परिजनों का आरोप है अस्पताल में ख़राब दूध के कारण बीते चार दिनों में 15 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि प्रशासन ने दूध के कारण बच्चों की मौतों की खबर को भ्रामक बताया है।

सोशल मीडिया पर गुरुवार को 15 बच्चों की मौत की ख़बर जमकर वायरल हुई। साथ ही कुछ वीडियो भी सामने आये जिनमे परिजन बच्चों की मौत को लेकर अस्पताल प्रबंधन से विवाद करते नज़र आ रहे थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह कहा गया कि पिछले 4 दिनों में 20 से ज्यादा बच्चों ने दम तोड़ा है।

वहीं कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने स्पष्ट किया है कि MTH में ऐसी कोई घटना नहीं हुई हैं। उन्होंने बताया कि यहाँ कुछ व्यक्तियों के हंगामा किए जाने की ख़बर पर प्रशासनिक अमले को भेजा गया है। साथ ही ADM एवं अन्य अधिकारियों को जाँच के लिए भेजा गया है।