भोपाल: प्रदेश के दो जिलों कटनी एवं पन्ना में नवीन हवाई पट्टिायां बनाई जायेंगी। दरअसल सीएम शिवराज चौहान ने इन दोनों जिलों में नवीन हवाई पट्टियां बनाने की घोषणा की हुई है। कटनी में हवाई पट्टी के लिये भूमि चिन्हित हो गई है तथा अब विमानन विभाग इसका सर्वे कराने जा रहा है।
पन्ना जिले की हवाई पट्टी अभी अनुपयोगी पड़ी हुई है तथा यह भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के स्वामित्व मे है जिसके लिये उसे पत्र लिखकर इस हवाई पट्टी को मप्र शासन को हस्तांतरित करने का आग्रह किया गया है।
प्राधिकरण से हस्तांतरण की स्वीकृति मिलने पर वहां नये सिरे हवाई पट्टी विकसित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि पन्ना में नेशनल मिनरल्स कारपोरेशन की हीरा खदानें, पन्ना टाईगर रिजर्व एवं केन-बेतवा प्रोजेक्ट का प्रस्तावित वृह्द बांध भी है।