मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने ठोस और कड़े फ़ैसलों के लिए जाने जाते हैं। सीएम बनने से लेकर अब तक मोहन यादव कई ऐतिहासिक फैसले ले चुके हैं। इन्हीं फ़ैसलों में अब एक और नया फैसला सीएम मोहन ने लिया है, जो मिसाल बनने जा रहा है।
जी हां सीएम ने फ़ैसला लिया है, कि मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगण स्वयं अपना इनकम टैक्स वहन करेंगे स्वयं भरेंगे, शासन पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा।
25 जून मंगलवार को मंत्री परिषद की बैठक में ये फ़ैसला लिया गया है। दरअसल साल 1972 में ये नियम बना था। जिसके तहत सरकार 52 साल से मंत्रियों का इनकम टैक्स भर रही थी। अब मोहन सरकार ने फ़ैसले को बदल दिया इसके बाद सरकार के सभी मंत्री और मुख्यमंत्री स्वयं अपना टैक्स भरेंगे।
यानि कि सीएम मोहन ने ठान लिया है, कि जनता का हित ही उनके लिए सर्वोपरि है। इससे ऊपर कोई नहीं।