भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग की साधिकार समिति ने छतरपुर जिले की बिजावर समूह जलप्रदाय योजना हेतु मप्र जल निगम भोपाल को काठन बांध से 5 मिलियन घनफीट वार्षिक जल आवंटित किया है।

अब निगम को यह जल लेने के लिये एक माह के अंदर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग छतरपुर से निर्धारित जल करों का अग्रिम भुगतान कर अनुबंध करना होगा। जल निगम को काठन बांध से पानी लेने के हेतु स्वयं के व्यय पर जलाशय में इंटेक वेल बनाना होगा।