भोपाल: राज्य के जल संसधन विभाग की साधिकार समिति ने जबलपुर जिले की जबलपुर समूह जल प्रदाय योजना योजना हेतु मप्र जल निगम को नर्मदा नदी से 23.50 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया है।

जल निगम को नर्मदा नदी से पानी लेने हेतु स्वयं के व्यय पर जलाशय/स्टापडेम एवं इन्टेक वेल बनाना होगा। विभिन्न जल करों का भुगतान करना होगा और एक माह के अंदर कार्यपालन यंत्री हिरन जल संसाधन संभाग जबलपुर के साथ अनुबंध करना होगा।

ग्राम पंचायत सिवनी को जल आंवटन :
इधर साधिकार समिति ने ग्राम पंचायत सिवनी की पेयजल योजना हेतु पीएचई विभाग को ग्राम कुकडीखापा स्थित डोलनाला जलाशय से 0.20 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया है।